स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा। महान उपलब्धियां कभी भी सरलता से नहीं मिलती। कमजोर ना बने, शक्तिशाली बनें । आपका लक्ष्य किसी जादू से नहीं पूरा होगा, बल्कि आपको ही अपना लक्ष्य प्राप्त करना पड़ेगा
------------------- लोकमान्य तिलक जी
देश की एकता, अखंडता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए हमें हर प्रकार का त्याग करने के लिए सदैव तैयार रहना चाहिए।"
----------------- पंडित श्यामाप्रसाद मुखर्जी
मंगलवार, 9 जून 2026
कर्म करना बहुत अच्छा है; परंतु वह विचारों से उत्पन्न होता है। इसलिए अपने मस्तिष्क को उच्च विचारों और सर्वोच्च आदर्शों से भर दो तथा उन्हें दिन-रात अपने सामने रखो। इन्हीं से महान कार्यों का जन्म होगा।”
-------------------- स्वामी विवेकानंद जी
गुरुवार, 7 मई 2026
स्वयं पर विजय सबसे बड़ी जीत
है। वाणी पर नियंत्रण रखे। अपने दीपक
स्वयं बनो । क्रोध एक जलता हुआ अंगारा है जो पहले खुद को जलाता है। जो दूसरों को
दुख देता है वो कभी सुखी नहीं रहता। दूसरों की आलोचना करने से पहले अपने आचरण को
देखो
---------------- भगवान गौतम बुद्ध
सोमवार, 30 मार्च 2026
जीवन, लंबा होने के बजाय महान होना चाहिए। भाग्य में विश्वास रखने के बजाय अपनी शक्ति और कर्म में विश्वास रखना चाहिए। वे इतिहास नहीं बना सकते जो इतिहास को भूल जाते हैं। -------------- डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जी
शनिवार, 7 मार्च 2026
सत्य न छूटे; स्पष्टवादिता में कमी न
होने पावे, कार्य न छोड़ा जाएऔर
सत्यकथन में शिष्टता, सभ्यता और औचित्य को तिलांजलि न दी जाए।
---------- गणेश शंकर विद्यार्थी जी
सोमवार, 2 फ़रवरी 2026
वह अच्छा और बुद्धिमान है जो हमेशा सच बोलता है, धर्म के अनुसार काम करता है और दूसरों को उत्तम और प्रसन्न बनाने का प्रयास करता है। ------------- महर्षि दयानंद सरस्वती जी
मैं तुमसे केवल वह शक्ति माँगता हूँ जिससे इस राष्ट्र को उन्नत बनाया जा सके। मैं केवल उस जनता के लिये, जिसे मैं प्यार करता हूँ, जीने और कार्य करने की अनुज्ञा चाहता हूँ। मेरी प्रार्थना है कि मेरा सारा जीवन इनकी सेवा में व्यतीत हो --------- योगी अरविन्द जी
संघर्ष से भागो मत क्योंकि संघर्ष से ही जीवन की मिठास आती है. छोटे मन से कोई बड़ा नहीं हो सकता टूटे मने से कोई खड़ा नहीं हो सकता. देशभक्ति का मतलब सिर्फ प्रेम नहीं, बल्कि देश के प्रति जिम्मेदारी भी है ।