वह अच्छा और बुद्धिमान है जो हमेशा सच बोलता है, धर्म के अनुसार काम करता है और दूसरों को उत्तम और प्रसन्न बनाने का प्रयास करता है। ------------- महर्षि दयानंद सरस्वती जी
मैं तुमसे केवल वह शक्ति माँगता हूँ जिससे इस राष्ट्र को उन्नत बनाया जा सके। मैं केवल उस जनता के लिये, जिसे मैं प्यार करता हूँ, जीने और कार्य करने की अनुज्ञा चाहता हूँ। मेरी प्रार्थना है कि मेरा सारा जीवन इनकी सेवा में व्यतीत हो --------- योगी अरविन्द जी
संघर्ष से भागो मत क्योंकि संघर्ष से ही जीवन की मिठास आती है. छोटे मन से कोई बड़ा नहीं हो सकता टूटे मने से कोई खड़ा नहीं हो सकता. देशभक्ति का मतलब सिर्फ प्रेम नहीं, बल्कि देश के प्रति जिम्मेदारी भी है ।