बुधवार, 18 जून 2025

राष्ट्र निर्माण के पथ पर फूल बिछे हो या कांटे , इसकी परवाह किए बिना , उस पथ पर बढ़ जाने वाले दृढ निश्चयी युवाओं से ही यह राष्ट्र आगे बढ़ेगा । 

                            -------- प. पु. डॉक्टर जी 
 

मंगलवार, 29 अप्रैल 2025

 देश हित में सर्वस्व त्याग की भावना सच्ची देशभक्ति है, जिस व्यक्ति में लालच की भावना होती है वह देश हित में निर्णय नहीं ले सकता ।

  ----- वीर सावरकर 

शुक्रवार, 28 अगस्त 2020

 अखंड भारत मात्र एक विचार न होकर विचारपूर्वक किया हुआ  संकल्प है।  कुछ लोग विभाजन को पत्थर रेखा मानते है।  उनका ऐसा दृष्टिकोण सर्वथा अनुचित है।  मन में मातृभूमि  के प्रति उत्कट भक्ति न होने का यह परिचायक है।  

----  पंडित दीनदयाल उपाध्याय 

मंगलवार, 4 अगस्त 2020

शिक्षा एक एसा धन है , जिसे कोई चुरा नहीं सकता और ना ही कोई छीन सकता है । 
------ चाणक्य 

सोमवार, 3 अगस्त 2020

जिस प्रकार अयोग्य सेनापति द्वारा सेना का कुशल संचालन नहीं हो सकता उसी प्रकार कार्यकर्ता अकुशल हो तो शाखाएँ ठीक नहीं चल सकती । अतः प्रत्येक कार्यकर्ता को संघ का शिक्षण करना अनिवार्य है । ये वर्ग हमे कठिनाइयों में भी ध्येय का स्मरण रखते हुए संघ कार्य सिखाता है । 
---- परम पूजनीय श्री गुरुजी 
आप अपना भविष्य नहीं बदल सकते पर आप अपनी आदते बदल सकते है और निश्चित रूप से आपकी आदतें आपका भविष्य बादल देगी । 
----- डॉ. कलाम 
मेरा संदेश विशेष रूप से युवाओ को है  - वे अलग तरह से सोचने का साहस रखे , कुछ नया करने का साहस रखे , अनजाने रास्तों पर चलने का साहस रखें । असंभव को संभव करने का साहस रखें , समस्याओं पर जीत हासिल करने का साहस रखें । यही महान गुण है , जिन पर युवाओं को जरूर कार्य करना चाहिए । 
----- डॉ. कलाम